{"_id":"6803f407ea8aaef2460046cb","slug":"je-vigilance-also-suspended-notice-issued-to-six-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142012-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेई विजिलेंस भी निलंबित, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेई विजिलेंस भी निलंबित, छह को नोटिस
Sun, 20 Apr 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के बहेरिया में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में विजिलेंस टीम के प्रभारी और आरक्षी के बाद अवर अभियंता उमाकांत त्यागी को भी निलंबित कर दिया गया। उनकी जांच भी कराई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर ट्राॅसफॉर्मरों के फुंकने पर अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने छह अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
गांव में 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन होने के बावजूद बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत आने पर डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीएम ने विजिलेंस टीम को निलंबित करने की संस्तुति की थी। मामले की जांच एसपी विजिलेंस ने की थी। इसके बाद विजिलेंस टीम के प्रभारी राजेश यादव, मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, महेश कुमार, सतेंद्र कुमार, महिला आरक्षी रीना सागर को निलंबित कर दिया, जबकि जेई उमाकांत त्यागी पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से पत्राचार किया था। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद अवर अभियंता पर भी गाज गिर गई। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि विजिलेंस की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जेई को निलंबित कर दिया गया है।
-- -- -- -- -
जल्द होगी नई तैनाती
जेई के निलंबन के बाद अभी नए अवर अभियंता की तैनाती नहीं की गई है। नए जेई की तैनाती जल्द ही कर दी जाएगी। इसके लिए कुछ जेई के नाम पर मंथन चल रहा है।
-- -- -- -
संविदा चालक के लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस
विजिलेंस टीम पर तो कार्रवाई हो गई। जिस गाड़ी से सभी गए थे, उसका चालक अभी बचा हुआ है। उसकी भूमिका भी संदिग्ध है। उसके जरिये डील होना बताया जा रहा है। एसई ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
-- -
ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर जेई को नोटिस
-बिजली निगम ने ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने या फुंकने पर जिम्मेदारी तय की है। 250 केवी के छह ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर छह जेई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसई ने बताया कि 250 केवी से ऊपर ट्रांसफॉर्मर के फुंकने पर एसडीओ व पॉवर ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने पर एक्सईएन जिम्मेदार होंगे। ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिम्मेदारी तय की गई है।