{"_id":"612fd2aa8ebc3eae394db0d5","slug":"janmashtmi-shahjahanpur-news-bly45823381","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ सादगी से निकाली दधिकांधौ शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ सादगी से निकाली दधिकांधौ शोभायात्रा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भगवान लड्डू गोपाल की सवारी के साथ द?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर से बुधवार को दधिकांधौ की वार्षिक शोभायात्रा परंपरागत तरीके से उल्लास के साथ सादगी से निकाली गई। कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजकों ने शोभायात्रा का स्वरूप छोटा कर दिया और देवस्वरूपों की सजीव झांकियों की संख्या भी कम कर दी। शोभायात्रा में हिंडोले में बिराजे भगवान लड्डू गोपाल की सवारी निकाली और उसके पीछे भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करते हुए मंदिर के सामने संपन्न हुई।
श्री मनोकामनेश्वर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ब्रज क्षेत्र की परंपरा के अनुरूप हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन भगवान लड्डू गोपाल के विग्रह की सवारी के साथ धूमधाम से दधिकांधौ शोभायात्रा निकालते हैं। शोभायात्रा में बैंड बाजा और देव स्वरूपों की रथ पर सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण गत वर्ष से आयोजकों ने न केवल शोभायात्रा का स्वरूप छोटा कर दिया, उसके भ्रमण का मार्ग भी सीमित रखा। शोभायात्रा में भगवान लड्डू गोपाल की सवारी के साथ सिर्फ राधा-कृष्ण की प्रतीकात्मक झांकी चल रही थी।
शोभायात्रा के साथ चल रहे मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने हल्दी मिश्रित दही का राह चलते लोगों पर छिड़काव कर उन्हें भगवान के प्राकट्य की बधाई दी। शोभायात्रा आनंदपुरम कॉलोनी, मक्कू बजरिया, तिलहरजई, विश्वकर्मा चौक, सिंजई आदि मोहल्लों में भ्रमण करते हुए मंदिर पर विसर्जित हुई। वहां भगवान लड्डू गोपाल को पुन: मंदिर में प्रतिष्ठित कर उनकी आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया। व्यवस्था में मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, वीएन शर्मा, भगवान शरण सांख्यधर, अनिल शुक्ला, सर्वेश्वर दयाल तिवारी, मनोज मिश्रा, शिवम पांचाल, सिद्धार्थ वाजपेयी, राजकुमार, विकास आदि का सहयोग रहा।