फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jangal

हाथियों ने उजाड़ी धान, गन्ने की फसल, किसानों को दौड़ाया

Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
jangal
शाहजहांपुर के खुटार में हाथियों ने उजाड़ी धान की फसल। - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। नेपाली हाथियों ने बुधवार रात गांव बरबटपुर, रायपुर और कुंभिया माफी में धान और गन्ने की फसलें उजाड़ीं। किसानों ने भगाने का प्रयास किया तो हाथियों के झुंड ने लोगों को दौड़ा लिया। सूचना के बाद भी वनकर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

खुटार के कोचर फार्म निवासी बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू, देवेंद्र सिंह उर्फ कुक्के, गांव रायपुर निवासी रामऔतार, सियाराम और गांव कुंभिया माफी के किसानों ने बताया कि बुधवार रात हाथियों का झुंड जंगल से खेतों में आ गया। हाथियों ने धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। हाथियों के चीखने की आवाज सुनकर किसान लाठी, डंडे लेकर पीपे व ढोलक बजाकर शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया तो हाथियों का झुंड किसानों पर हमलावर हो उठा और किसानों को दौड़ा लिया। इससे किसानों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

किसानों ने मामले की जानकारी वनकर्मियों को दी, लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। हाथी काफी देर तक खेतों में उत्पात मचाते रहे और बाद में जंगल की ओर चले गए। हाथियों के जाने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुभियां, निहालपुर में पहुंचा चुके हैं काफी नुकसान
खुटार। नेपाली हाथी लगभग दो माह से खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट में डेरा डाले हैं। हाथी कुभियां माफी, निहालपुर में कई बार जगल से बाहर आकर धान, गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। खास बात यह है कि हाथियों के खेतों में आने पर सूचना देने के बाद भी वनकर्मी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझते हैं। बुधवार रात हाथियों ने बरवटपुर, रायपुर आदि में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
झुंड में 20 से 25 हाथी
खुटार। किसानों का कहना है कि झुंड में 20 से 25 हाथी शामिल हैं। हाथी काफी उग्र हैं और लोगों को देखते ही चीख मारकर दौड़ा लेते हैं। कुभियां माफी से कुछ दूर जखीमपुर के गांव सैंजनियां के जंगल में हाथी एक युवक को मार भी चुके हैं। इस कारण किसान हाथियों के झुंड से काफी दूर रहकर शोर शराबा करते हैं। कई बार शोर मचाने पर हाथी जंगल में चले जाते हैं और कई बार खेत से हिलते तक नहीं हैं।

हाथियों के फसलों का नुकसान करने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर जाते हैं। किसान सतर्क रहें। - डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed