फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jangal

जंगली सुअर से हमले से एक महिला की मौत

Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
jangal
शाहजहांपुर। जिले में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में जंगली सुअर ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका पता लगने पर पहुंचे परिजन फौरन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से हॉयर सेंटर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर निवासी तोताराम की पत्नी मुन्नी देवी (53) सोमवार को दोपहर 12:30 बजे खेत पर घास काटने गई थी। तभी अचानक उन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर महिला की जांघ को जबड़े से दबोचकर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मुन्नी की चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़े। लोगों के पीछा करने पर सुअर महिला को छोड़कर भाग गया। मगर तब तक मुन्नी देवी बुरी तरह घायल हो चुकी थी। इसका पता लगने पर पहुंचे परिजन मुन्नी को फौरन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। मगी रास्ते में मुन्नी देवी की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह व चौकी अजीजगंज इंचार्ज महिला के घर गए। उन्होंने घटना के संबंध में परिजन जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि महिला के परिवार वालों को मुआवजा दिलाया जाएगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

12 मई को सिंधौली में जंगली सुअर के हमले में गई थी बुजुर्ग की जान
थाना सिधौली क्षेत्र के गांव महाऊ दुर्ग में 12 मई को गोवर्धन (50), उनकी पत्नी मुल्लों देवी (48) घर के बाहर बैठे थे। तभी जंगली सूअर आपस में लड़ते हुए उनके घर में घुस आए। उसी दौरान सुअरों ने दंपती पर हमला कर दिया था। गांव वालों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे जंगली सुअरों को भगाया। घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान गोवर्धन ने दम तोड़ दिया था। उस दिन जंगली सुअर के हमले में वहां के छोटेलाल (75), शेखर (52), सुरेंद्र सिंह यादव (58) भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed