फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jalalabad will got development

जलालाबाद का अब हो सकेगा चतुर्दिक विकास

Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
jalalabad will got development
जलालाबाद का अब हो सकेगा चतुर्दिक विकास
भगवान परशुराम की जन्मस्थली से जुड़े पौराणिक महत्व वाले स्थानों को पर्यटन स्थल दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति से अब जलालाबाद के चतुर्दिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसी क्रम में शहर के हनुमतधाम और कैंट के पार्क को इसी प्रस्ताव में मंजूर मिली है। कुल करीब 42 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है और इस पर अधिकृत तौर पर बजट आवंटन का पत्रक जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में जंगलराज वाले हालात हैं। यहां भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं लेकिन इस डर से कि कहीं इन योजनाओं का लाभ भाजपा को न मिल जाए प्रदेश सरकार इन योजनाओं को नीचे तक पहुंचने नहीं दे रही।  कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कोई लाभ अभी तक उ. प्र. के किसानों तक नहीं पहुंच पाया है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। सभी शिकायतों को सूचीबद्ध किया और निस्तारण का भरोसा दिया। फिर उन्होंने अपने विभागीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की एवं उन्हें अपने विभागों में जनता की समस्या के समाधान कराने को कहा। महिला एवं बाल पुष्ट आहार प्रतिनिधि डॉ. नमिता सिंह ने बताया कि जिले में दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जो बंद पड़े हुए हैं। प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम प्रतिनिधि पंकेश मिश्र ने बताया कि पूरे जनपद में राशन कार्ड समस्या एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है। समाज कल्याण प्रतिनिधि नरेश पांचाल ने बताया कि वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की समस्याओं के लिए पात्र व्यक्ति दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। बैठक में सुबोध कुमार मिश्रा, नगर विधान सभा प्रभारी अनुज गुप्ता, उद्योग प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, मंत्री के मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह, ज्ञानेश सिंह, अवनीश सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह चौहान, सरोज गुप्ता, रवि दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने 350 मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन भवन में शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने शहर और आसपास के आठ गैस एजेंसियों (सत करतार गैस एजेंसी, पशुपति नाथ गैस एजेंसी, निधि गैस एजेंसी, अमित गैस एजेंसी, शीतल गैस एजेंसी, विनायक गैस एजेंसी, 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरू कृपा गैस एजेंसी और रोहित गैस एजेंसी)के मार्फत उज्जवला योजना के तहत 350 गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन व सिलेंडर बांटे। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी गैस एजेंसी मालिक या कर्मचारी उज्जवला योजना के तहत पैसा मांगता हैं तो तुरंत उनके आवास पर लिखित शिकायत दें। जिस एजेंसी की शिकायत मिलेगी उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही हैं और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। कहा कि गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं को धुएं से मुक्त रसोई पर ध्यान दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, अनुज गुप्ता, अशर्फी सिंह राठौर, अरूण यादव उर्फ चैनू, संजीव, रागिनी, नीरज पाठक, अखिलेश पाठक, राजेश गुप्ता, शांति प्रकाश अवस्थी, शिवराम, देवेश गुप्ता, साकेत चतुर्वेदी, सुधीर गुप्ता, राजीव शर्मा, सुशील मिश्रा, सरोज कश्यप, ज्ञानेश सिंह, डॉ0 विजय जौहरी, आशीष शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed