{"_id":"610eaaf78ebc3e7ae71d94ce","slug":"jal-satyagraha-of-sp-student-council-workers-for-azam-khan-release-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आजम की रिहाई के लिए सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं का जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आजम की रिहाई के लिए सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं का जल सत्याग्रह
Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
शनिवार को सपा छात्र सभा के तमाम कार्यकर्ता कांट में स्थित नहर के पास एकत्रित हुए। छात्र नेता चौधरी सौमित्र यादव बागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नहर के अंदर गले तक डूबकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता नहर में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं का जल सत्याग्रह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने नहर में खड़े होकर वरिष्ठ नेता आजम खां को जेल में बंद करने का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शनिवार को सपा छात्र सभा के तमाम कार्यकर्ता कांट में स्थित नहर के पास एकत्रित हुए। छात्र नेता चौधरी सौमित्र यादव बागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नहर के अंदर गले तक डूबकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता नहर में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
सौमित्र ने सवाल किया कि वरिष्ठ नेता आजम खां का केवल इतना गुनाह था कि उन्होंने एक यूनिवर्सिटी बनवाई। शिक्षा का मंदिर बनवाना भी भाजपा को गलत लगता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद आजम खां और उनके परिवार को इसके लिए सजा क्यों की दी जा रही है? उन्होंने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सौमित्र ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता और पूरी समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ खड़ी है और सरकार से यह मांग करती है कि उनकी व उनके बेटे को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। जल सत्याग्रह करने वालों में छात्र सभा नगर अध्यक्ष मो. अमिल, वागेश यादव, अतुल यादव, तौसीफ खां, अदनान, अनुज यादव, आमान यूसुफ, अम्मार खां, अहसान अली, कपिल यादव आदि शामिल रहे।