फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jai Shri Ram's slogan echoed everywhere as soon as he took oath.

योगी राज 2.0 : शपथ लेते ही हर तरफ गूंजा जय श्रीराम का नारा

Sat, 26 Mar 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram's slogan echoed everywhere as soon as he took oath.
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने पर शाहजहांपुर में खुशियां मनाती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह जिले के लोगों ने भी मोबाइल और टीवी पर सीधा प्रसारण देखा। नगर सीट से विधायक सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री और जेपीएस राठौर के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ लेते ही शहर के विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाईं गईं। बुलडोजर वाले बाबा की जय, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। राहगीरों को मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाकर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री मंडल में शपथ लेने के लिए सुरेश खन्ना का नाम लिया तो गांधी भवन में सभी ने खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद आतिशबाजी जलाकर मिठाई बांटकर नई सरकार के गठन की खुशी व्यक्त की गई। व्यवस्था में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सूबे के विकास की कामना के लिए रुद्राभिषेक और पूजन किया। संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों ने विधि-विधान से पून कराया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. हरिनाथ झा, डॉ. जेएस ओझा, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सेठ इंकलेव में सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह के आवास पर जेपीएस राठौर को राज्यमंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने राठौर को मंत्री बनाने पर सीएम का आभार जताया। कार्यक्रम में सुदेश सिंह चौहान, सोनिया सिंह राठौर, रामबरन सिंह चंदेल, अजय सिंह, पंकेश मिश्रा, शिवम गुप्ता, आजाद सिंह, पवन पाल, अजय श्रीवास्तव, चंद्रबरन सिंह आदि मौजूद रहे। खिरनीबाग मे नीरज वाजपेयी और हरिशरण वाजपेयी, चौक में पूर्व सभासद दिवाकर मिश्रा और कृष्ण विनोद बिन्नू ने समर्थकों के साथ आतिशबाजी जलाते हुए मिठाई बांटी।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने पर शाहजहांपुर में आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने पर शाहजहांपुर में आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed