फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jaga Nigam, repair of drinking water lines started

Shahjahanpur News: जागा निगम, पेयजल लाइनों की मरम्मत शुरू

Sun, 02 Jul 2023 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jaga Nigam, repair of drinking water lines started
कच्चा कटरा में लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क की खोदाई करता मजदूर
छह वार्डों से पेयजल की समस्या से जुझ रहे लोगों ने पार्षदों संग किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर के हुंडालखेल, सिंजई, मोहम्मद जई, बिजलीपुरा समेत छह वार्डों के हजारों लोग महीने भर से पानी की समस्या झेलते रहे। तमाम शिकायतों के बावजूद राहत न मिलने पर शुक्रवार को जब स्थानीय पार्षदों के साथ जनता का आक्रोश फूटा तो अब नगर निगम जागा है। शनिवार को जलकल विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों व लीकेज को ठीक करने में जुटे रहे। साथ ही टैंकरों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
यहां बता दें कि कई वार्डों में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसकी वजह से कई जगह पर लीकेज हो गया। बहुत-से स्थानों पर पाइप लाइन को गलत तरीके से जोड़ दिया गया। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। इसके साथ ही इन वार्डों में जलापूर्ति के लिए चलने वाला ट्यूबवेल भी खराब हो गया।
विज्ञापन

अब नगर निगम के कर्मचारी लीकेज को ठीक करने में जुट गए हैं। शनिवार को सुबह से काम चलता रहा। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर उन स्थानों पर पानी की मात्रा तथा समय दोनों को बढ़ाया गया है। इनमें वार्ड बाबूजई में दो घंटे तथा मोहम्मद जई में एक घंटे तक पानी दिया गया। इसके अलावा टैंकरों से भी पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यहां की गई टैंकरों से वैकल्पिक व्यवस्था
- मोहम्मद जई में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पास, बाबूजई में बेरी चौकी के सामने, कच्चा कटरा में वाल्मीकि बस्ती, सांई मंदिर, हुंडालखेल में डॉ. नूर वाली गली।

-
वर्जन:::
सभी छह वार्डों में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए काम शुरू करवा दिया गया है। लीकेज को ठीक किया जा रहा है। दो-तीन दिन में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
- सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (जल) नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed