फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IVRI

आईवीआरआई में होगा ग्रीन बी ईटर चिडिय़ों का पोस्टमार्टम

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
IVRI
शाहजहांपुर। परौरा थाने के पीछे बरगद के पेड़ के नीचे मृत पड़ी मिलीं 14 ग्रीन बी ईटर प्रजाति की चिड़ियाओं की मौत का कारण जानने के लिए उनका बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चिड़ियों को जहरीला दाना की आशंका पर सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने परौरा जाकर छानबीन की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया कि इससे पहले कभी इतनी संख्या में चिड़ियां मरी पाई गईं अथवा नहीं।
विज्ञापन

परौर थाने के पीछे रविवार शाम 14 ग्रीन बी ईटर चिड़ियां मरी पाई गई थीं। खेत से लौटते समय परौर के ग्रामीण नेत्रपाल सिंह और नईम खां ने चिड़ियों को मृत पड़ा देखा तो सूचना ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद सूचना पर वन विभाग के रेंजर केके सागर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने चिड़ियों के शव कब्जे में ले लिए थे। सोमवार को वह चिड़ियों का शव लेकर जलालाबाद के पशु चिकित्सालय पहुंचे। वहां प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. गया प्रसाद ने शवों की आरंभिक जांच की, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सील करा दिया।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए आईवीआरआई में चिड़ियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएफओ का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में ग्रीन बी ईटर के मरने के कई कारण संभव हैं। हो सकता है कि मधुमक्खी के छत्ते पर जिस वक्त चिड़ियों ने हमला किया हो, उस दौरान उनकी संख्या कम रही हो और मधुमक्खियों के डंक से उनकी मौत हो गई हो। यह भी संभव है कि उन्हें कोई बीमारी रही हो या फिर उन्हें जहरीला दाना देकर मारा गया हो। हालांकि आसपास के लोगों से हुई पूछताछ में चिड़ियों को जहर दिए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed