फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ITI Student death in accident

सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की मौत

Tue, 25 Jan 2022 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
ITI Student death in accident
राकेश द्विवेदी का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आईटीआई के छात्र की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हरदोई के ब्लॉक भरखनी के गांव बिल्सर निवासी राकेश द्विवेदी बीते कई सालों से नगर के मोहल्ला नवीननगर में परिवार के साथ रह रहे थे। राकेश भगवान परशुराम मंदिर में सेवादार हैं। उनके चार बच्चों में दूसरे नंबर का नारायण उर्फ सुधांशु (18) शाहजहांपुर के रोजा स्थित आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही वह तहसील पर टाइपिंग का काम करके घर के खर्च में पिता का हाथ भी बंटा रहा था। परिजन ने बताया कि 24 जनवरी की सुबह मीटिंग में नारायण का पेपर होने के कारण वह दोस्त की बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब सात बजे जब वह थाना कांट से पहले पुलिया के पास था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल की हालत काफी नाजुक होने के कारण परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नारायण अपनी तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसकी बड़ी बहन रामलता की शादी हो चुकी है। जबकि दो छोटी हैं। हादसे के बाद से नारायण की मां रंजना सुधबुध खो बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed