फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It will not take long to send those misusing funds to jail: Khanna

आवास योजना की धनराशि का दुरुपयोग करने वालों को जेल भेजने में नहीं लगेगी देर : खन्ना

Fri, 07 Jan 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
It will not take long to send those misusing funds to jail: Khanna
गांधी भवन में आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वीकृति पत्र सौं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन में हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने योजना के 800 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का दुरुपयोग करने वालों को कृष्ण जन्मस्थली (जेल) भेजने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुुमार खन्ना ने कहा कि यह शासन की अति महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.50 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में सीधे दिए जाते हैं। जिसमें किसी प्रकार की कोई देनदारी नहीं होती। बोले कि आवास बनाने के लिए मिलने वाली धनराशि का यदि किसी ने दुरुपयोग किया तो कृष्ण जन्मस्थली भेजने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने डूडा के परियोजना अधिकारी को नगर निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभांवित करने के लिए बधाई दी और विभागीय कर्मचारियों के कार्य को सराहा। इस मौके पर कार्यक्रम में डूडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार पाठक, सहायक परियोजना अधिकारी राकेश कुमार वर्मा, शहर मिशन प्रबंधक दीपक कुमार सिंह, प्रभाकर मिश्रा, दीपक प्रजापति, अंशुल कुमार, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed