{"_id":"64a082e5fb6ce0ac2b070104","slug":"it-was-cloudy-during-the-day-it-rained-in-the-evening-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-437-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिन में छाए रहे बादल, शाम को झूमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिन में छाए रहे बादल, शाम को झूमकर बरसे
विज्ञापन
बारिस से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां।संवाद
12 मिमी हुई बारिश, रविवार को भी बारिश होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। दिनभर छाए रहे बादल शाम को खूब बरसे। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि इस दौरान उमस बनी रही। अगले 24 घंटे में फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 12 मिमी बारिश हुई है। शुक्रवार को अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम में 2.5 और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्यियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता बढ़ने से अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
-
कीचड़ से बढ़ी लोगों की परेशानी
सीवर लाइन के लिए की गई खोदाई से शहर में सड़कों का हालत काफी खराब है। मानसून सीजन में नए स्थान पर खोदाई रोक दी गई है लेकिन सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। यही वजह है कि बारिश में कीचड़ हो जाने से दो पहिया वाहनों के फिसलने की आशंका बनी रहती है। शनिवार को भी बारिश के बाद लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लाल इमली चौराहे से ईदगाह रोड, पुराना जिला अस्पताल रोड, कच्चे कटरा से कनौजिया अस्पताल की रोड, घंटाघर से उस्मान बाग चौकी रोड के साथ अन्य स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।