{"_id":"61e3271b7c3dc56721598c4e","slug":"it-is-not-necessary-that-the-baby-of-a-corona-affected-mother-should-also-be-positive-shahjahanpur-news-bly472659633","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जरूरी नहीं कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जरूरी नहीं कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो’
विज्ञापन
डॉ. श्ल्पि ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। यह कोई जरूरी नहीं कि कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी संक्रमण होगा। खासकर जब तक वह पेट में है। प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है।
स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर की चिकित्सक डॉ. शिल्पी सिंह द्वारा हर सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ऑनलाइन चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है। मोबाइल नंबर 9452666361 पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं। यह सुविधा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जनपद की गर्भवती महिलाओं या सामान्य महिलाओं को किसी प्रकार की कोई चिकित्सीय सेवाएं, जानकारी या परामर्श के लिए शुरू की गई है।
हेल्प डेस्क मैनेजर मोहम्मद रईस खान ने बताया कि कोविड संक्रमण आजकल बहुत तेजी बढ़ रहा है। बीमारी से बचने के लिए बस जागरूक, सचेत और सतर्क रहें। सदैव अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और उनके सुझावों का पालन करें। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करें। कोविड पॉजिटिव महिलाओं को प्रसव के लिए कोविड अस्पताल ले जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. शिल्पी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य महिलाओं की अपेक्षा कम होती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं अपने व बच्चे के भविष्य के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान दें। कुछ भी छूने के बाद 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धो लें और मास्क लगाए रखें। बाहर जाने से बचें। घर पर सुरक्षित रहें। यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है तब भी उसको स्तनपान कराना है। बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए मास्क लगाकर ही स्तनपान कराना है। यह भी ध्यान रखें कि बच्चे के ऊपर किसी प्रकार की छींक या खांसी की बूंद के कण न जाएं।
यह करें
-नियमित कोविड प्रोटोकाल अपनाएं
- रोज धूप में बैठें
- बाजार का पका हुआ आहार न करें
- बाहर से आया सामान सैनेटाइज करें
- बाहर से लाए सामानों को तीन दिन बाद ही उपयोग में लाएं
- अतिआवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकलें
- अनावश्यक अस्पताल न जाएं
-ऑनलाइन परामर्श लेने की कोशिश करें
- संभव हो तो घर पर ही सैंपल दें
- नकारात्मक चर्चा में शामिल न हों।