फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It is necessary to organize against exploitation: Dr. Sumant

शोषण के खिलाफ संगठित होना जरूरी : डॉ. सुमंत

Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to organize against exploitation: Dr. Sumant
जलालाबाद में सम्मेलन को संबोधित करते डॉ. सुमन्त गुप्ता। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/जलालाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज जब तक राजनीतिक ताकत हासिल नहीं करेगा, उसका शोषण होता रहेगा। इसलिए अपनी ताकत को पहचानें और संगठित हो जाएं। प्रदेश व्यापी वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा लेकर यहां पहुंचे डॉ. सुमंत एक मैरिज लॉन में सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक क्षेत्र के अलावा देश के विकास में सर्वाधिक योगदान देने वाला वैश्य समाज आज भी उपेक्षित है। प्रदेश के 106 विधानसभा क्षेत्र वैश्य बाहुल्य हैं, लेकिन इसके बाद भी समाज के केवल 20 विधायक हैं। इसका कारण हमारा बिखराव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भीड़ का महत्व है। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, राजनीतिक ताकत हासिल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को मैनपुरी से शुरू की गई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को जाग्रत व एकजुट करना है। नौ जनवरी को वाराणसी में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कलान निवासी वीके गुप्ता को संगठन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, भाजपा के नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, डॉ. आनंद गुप्ता, श्री कृष्ण गुप्ता, अतित गुप्ता ने भी विचार रखे। संचालन भाजपा के जिला मंत्री अनिल गुप्ता ने किया। इस दौरान विश्वास गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता के अलावा कलान व मिर्जापुर से आए समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक तथा व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने सभी का आभार जताया। पूर्व में मुख्य अतिथि सुमंत समेत यात्रा में साथ आए सभी अतिथियों का फूल माला व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में सम्मेलन के बाद डॉ. सुमंत गुप्ता राजनीतिक अधिकार यात्रा लेकर शाहजहांपुर आए। बरेली मोड़ से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। तमाम व्यापारी और वैश्य समाज के लोगों के साथ उन्होंने पैदल मार्च किया।

इंस्पेक्टर राज से व्यापार चौपट
अल्हागंज। नवीन गल्ला मंडी गेट पर आयोजित सभा में डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि इंस्पेक्टर राज से व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को वैश्य समाज का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके पूर्व भाजपा जिला महासचिव अनिल गुप्ता, सोनू, गौरा गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, सचिन, अंकुर, संतोष, काकू, आशीष, संजय, रामलखन, शक्ति, राम, अमित, रिंकू, रामकरण, रामदेव, मंडी अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, राजू राठौर आदि ने डॉ. सुमंत गुप्ता का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed