{"_id":"66a7936d31f5e6e45202f538","slug":"it-is-difficult-to-get-bail-from-the-high-court-even-for-committing-cruelty-to-animals-piyush-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-123821-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से क्रूरता करने पर उच्च न्यायालय से भी जमानत मिलना मुश्किल : पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से क्रूरता करने पर उच्च न्यायालय से भी जमानत मिलना मुश्किल : पीयूष
विज्ञापन
पुवायां स्थित सरस्वती महिला डिग्री काॅलेज में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में म
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पुवायां स्थित सरस्वती महिला डिग्री काॅलेज में किया गया। प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी ने कहा कि पशुओं से क्रूरता करने पर उच्च न्यायालय से भी जमानत मुश्किल से मिलती है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता फोरम से संबंधित मामलों में कोई फीस नहीं लगती। उन्होंने साइबर अपराध से सचेत रहने की भी सलाह दी। प्रभारी नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने तहसील स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।
पैनल लॉयर अरविंद मिश्रा ने उपभोक्ता फोरम व उपभोक्ताओं के अधिकारों, वन दरोगा पुवायां शिशु पाल सागर ने पशु क्रूरता अधिनियम, मिशन शक्ति की सीमा पाल ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 व 112 नंबरों के संबंध में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रचार्य डॉ शैफाली, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र, दिनेश यादव, सीमा, प्रज्ञा, पैरा लीगल वालंटियर जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद