फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Issues regarding road repairs and power supply raised before the DM.

Shahjahanpur News: डीएम के सामने उठाई सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति की समस्या

Tue, 19 May 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Issues regarding road repairs and power supply raised before the DM.
शाहजहांपुर। बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने धर्मगुरुओं, उलेमाओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में चर्चा की। डीएम के सामने टूटी सड़कों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, कुर्बानी के अवशेषों के नियमित उठान और यातायात व्यवस्था सुधारने जैसी कई समस्याएं रखी गईं।
विज्ञापन

बैठक में धर्मगुरुओं ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद घरों, निर्धारित कुर्बानी स्थलों और मदरसों में कुर्बानी पर अमल किया जाएगा। कांट क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 28 मई से पहले साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने और कुर्बानी के अवशेषों के उठान के लिए विशेष टीमें लगाने की बात कही। डीएम ने लोगों से खुले में कुर्बानी के अवशेष न फेंकने और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की। उन्होंने ईद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिद परिसरों के भीतर ही अदा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने घरों में की गई कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी और नूरी मस्जिद के पेश इमाम इलियास अत्तारी, ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed