फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Isolation of patients complete, district corona free

मरीजों का आइसोलेशन पूरा, कोरोना मुक्त हुआ जिला

Wed, 23 Mar 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Isolation of patients complete, district corona free
टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में जिले को कोविड-19 से छुटकारा मिल गया। कोरोना के आठ मरीजों ने अपना होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कोरोना के मरीज मिलना शुरू हुए थे। जनवरी और फरवरी महीने में कोविड ने खूब फैला। एक दिन में 180 से ऊपर मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बेचैनी भी बढ़ गई थी। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया था। शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोग कोविड से ग्रस्त हुए। इसी तरह गांवों में जांच का दायरा बढ़ने पर कोविड के मरीजों काफी ज्यादा सामने आए। 20 फरवरी के बाद से कोरोना के मरीजों का ग्राफ नीचे आने लगा। मरीजों की संख्या नीचे आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह आठ मरीज होम आइसोलेशन में थे। कोविड आइसोलेशन की अवधि पूर्ण होने के बाद सभी मरीज स्वस्थ हो गए। इसी के साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तीसरी लहर में 4468 लोग कोरोना से पीड़ित हुए थे। कोरोना से ग्रसित तीन मरीजों की मौत भी हुई थी। मरने वाले में एक युवक खुटार और दो लखीमपुर के रहने वाले थे। तीनों मरीज कोरोना के अलावा शरीर की अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के आठ मरीजों ने अपना होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। वर्तमान में कोविड का कोई सक्रिय केस नहीं है। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण भी 100 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है। - डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed