फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ishant and Pratiksha threw the ball the farthest

Shahjahanpur News: इशांत व प्रतीक्षा ने सबसे दूर फेंका गोला

Wed, 09 Oct 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Ishant and Pratiksha threw the ball the farthest
एसएस कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्र​तिभाग करता ​खिलाड़ी
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में चल रहे खेल महोत्सव के दूसरे दिन गोला फेंक के सीनियर बालिका वर्ग में प्रतीक्षा वाजपेयी व बालक वर्ग में इशांत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। मनप्रीत कौर व हरजोत सिंह द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में रजत प्रथम व शुभ वाजपेयी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चक्का फेंक के जूनियर बालक वर्ग में रजत पहले, चित्रांश द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मानसी मिश्रा प्रथम, पल्लवी वाजपेयी द्वितीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में हरजोत सिंह ने पहला व इशांत सिंह ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबी कूद के सीनियर बालक वर्ग में तसलीम ने पहला, जयशंकर प्रसाद ने दूसरा स्थान झटका। जूनियर बालक वर्ग में शरद परमार ने प्रथम व विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कामिनी पाठक पहले, वसुंधरा सिंह दूसरे तथा आरती तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो के सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज की टीम ए विजेता तथा टीम बी उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम विजेता और एसएसएमवी की टीम उपविजेता घोषित की गई। फुटबाल के सीनियर बालक वर्ग में एसएस कॉलेज की टीम ए प्रथम व विधि महाविद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में एसएसएमवी की टीम विजेता तथा स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता घोषित हुई।

इनके अलावा टेबल टेनिस, रस्साकशी (स्टाफ), गोला फेंक (स्टाफ) की प्रतियोगिताएं हुईं। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, कॉलेज सचिव डॉ. एके मिश्र, प्राचार्य आरके आजाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed