फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Is a mirror of society Advocate: Vinod

समाज का दर्पण होता है अधिवक्ता: विनोद

Thu, 03 Dec 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Is a mirror of society Advocate: Vinod
सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में बैठक कर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष एजाज हसन खां ने कहा कि देश की आजादी में वकीलों का योगदान रहा है। आज अधिवक्ता दिवस पर हम लोग अपना मिजाज (स्तर) बनाए रखने का संकल्प लें। अधिवक्ता बांके बिहारी मिश्र बोले कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व कर्मयोगी की भांति था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान रहा है। अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है। आजादी की लड़ाई में वकील आगे रहे हैं। फिर भी हर कदम पर हमारी आवश्यकताओं को नजर अंदाज किया जाता है। जसविंदर सिंह बजाज बोले कि आज वकीलों में कोई कमी नहीं है जरूरत एक अच्छी लीडरशिप की है। सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि गौरव का विषय है कि आज हम डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस मना रहे हैं उन्होंने राष्ट्रपति रहने के दौरान अपना जीवन सादगी से व्यतीत किया। इसके अलावा राजकुमार दीक्षित, संजय मिश्र, विजयकांत मिश्र, उमेश सिंह चौहान, संतोष त्रिवेदी, दिनेश मिश्र, सुरेशपाल सिंह, सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। पूर्व में डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, महासचिव राजीव गुप्ता समेत काफी संख्या में वकीलों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed