{"_id":"5ef0f28b8ebc3e42eb433cd5","slug":"investigation-into-the-death-of-cows-started-in-batlaiya-gaushala-shahjahanpur-news-bly4101947132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बतलैया गोशाला में गायों के मरने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बतलैया गोशाला में गायों के मरने की जांच शुरू
विज्ञापन
तिलहर। बतलैया गांव स्थित गोशाला में गायों की मौत के मामले में एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बीडीओ का जवाब तलब किया है। बीडीओ ने सोमवार को पांच सदस्य टीम गठित की। टीम गांव जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
रविवार को राष्ट्रीय गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अरोड़ा और जिला प्रमुख दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोशाला गए थे। इस दौरान नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष कटरा हरपाल सिंह बालियान भी गांव पहुंच गए थे। गोशाला में पशुओं को चारा न मिलने और पशुओं के कंकाल गोशाला के पीछे खेत में खड़े होने को लेकर गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए थे। इस पर प्रधान और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कर दिया था।
इधर, एसडीएम वेद सिंह चौहान ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी ऋषि कांत अहिरवार से मामले में तत्काल स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत राजीव शर्मा के नेतृत्व में जेईएमआई किशनपाल, सीनियर सेक्रेटरी प्रमोद गंगवार और गांव के सेक्रेटरी पंकज गंगवार की टीम को गांव बतलैया गोशाला का निरीक्षण करने और ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि टीम ने गांव पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं के लिए हरा चारा कटवाकर भूसे में मिलाकर खिलाने की व्यवस्था कराई। टीम ने गोशाला की अन्य व्यवस्थाओं को भी चौक चौबंद किया है। उन्होंने बताया कि टीम की आख्या रिपोर्ट मिलने के बाद वह मंगलवार को गांव जाकर उस का भौतिक सत्यापन करेंगे।