{"_id":"640ccb038dc96e59e10fcd84","slug":"interschool-kho-kho-competition-from-16-shahjahanpur-news-c-4-1-89864-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता 16 से
Sun, 12 Mar 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खो-खो संघ व ऑकवुड वर्ल्ड स्कूल बंडा के संयुक्त तत्वावधान में क्रीड़ा भारती के सहयोग से अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 मार्च तक किया जाएगा।
ऑकवुड स्कूल में शनिवार को हुई बैठक में विद्यालय के डायरेक्टर गुरदयाल राणा ने बताया कि खो-खो के अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से इस चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है। जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग सौ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें 40 टीमें बालिका और 60 बालक वर्ग की होंगी। प्रबंधक कुलविंदर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को स्टेशन से खेल मैदान तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
खो-खो एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. विनय गुप्ता व रामप्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता शाहजहांपुर में खो-खो के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सचिन प्रेमी ने बताया कि जो भी टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहे, वह मोबाइल नंबर 93 07054106 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती है। बैठक में निधि, सुशील कुमार, राम नारायण सक्सेना, अमन कुमार, अरुण कुमार, मनोज सुमन आदि उपस्थित रहे।