फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Interesting statistics by Examination Board concluded

दिलचस्प आंकड़े देकर संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा

Mon, 23 Mar 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Interesting statistics by Examination Board concluded
सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर व्यवसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों की परीक्षा के यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो गई। इस बार परीक्षा के आंकड़े दिलचस्प रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 83,516 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 48,234 हाई स्कूल और 35,282 इंटर के थे। इन परीक्षार्थियों के लिए 149 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन यानी 19 फरवरी को ही हाई स्कूल के 7,268 और इंटर के 3,309 विद्यार्थी परीक्षा छोड़कर घर बैठे रहे। अर्थात पहले ही दिन 10,577 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ करते हुए नकलमाफिया ने जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारी तथा सचल दलों को ठेंगा दिखाते हुए नकल कराने के परंपरागत तरीकों के स्थान पर कक्ष निरीक्षकों द्वारा बोल-बोलकर नकल कराने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन

यही कारण रहा कि इस वर्ष हाई स्कूल में तो नकलचियों का खाता भी नहीं खुल सका। इंटर की बात करें तो यह आंकड़ा भी चौंकाने वाला रहा। इंटर में मात्र सात परीक्षार्थी ही बुक हुए, जिसमें एक छात्रा और छह छात्र शामिल हैं। बुक होने वालों में एक परीक्षार्थी व्यक्तिगत और छह संस्थागत हैं, जबकि श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा और जिला परिषद इंटर कॉलेज खुदागंज में सामूहिक नकल पकड़ी गई। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिस जनपद में नकलचियों को शतक और अर्द्धशतक पूरा होता रहा हो, वहां मात्र सात नकलची पकड़े जाएं, यह स्थिति जरूर अविश्वनीय लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद के एक केंद्र पर डीआईओएस को भारी संख्या में गाइड, गैस पेपर आदि नकल सामग्री मिली, लेकिन डीआईओएस ने इसे नकल की श्रेणी में ही नहीं माना, जबकि उन्होंने उस दिन स्वीकार भी किया था कि केंद्र के एक कमरे में नकल कराने के पुख्ता इंतजाम थे, यहां से गणित विषय का एक पेपर भी मिला था। खैर, कुल मिलाकर जैसे-तैसे एक और परीक्षा अंजाम को प्राप्त हो गई।


उप संकलन केंद्रों से मुख्यालय पहुंचे बंडल
बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन तहसीलों में बनाए गए उप संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बंडल मुख्य संकलन केंद्र (शहर के जीआईसी) पर आने शुरू हो गए। अंतिम पाली की परीक्षा के बंडल केंद्र व्यवस्थापकों ने बाद में भिजवाए। अंतिम दिन सुबह की पाली के बंडल एकत्र कर ट्रकों से पूरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी में भिजवा दी गईं। सील्ड बंडल को उतरवाने और उनका मिलान करने में प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र गंगवार, प्रेम शंकर सक्सेना, राजीव अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, अनीता भास्कर, ओम प्रकाश, राजीव श्रीवास्तव, संजय शंकर मिश्रा, महेंद्र कुमार आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed