फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inter district hockey competition

अंतर्जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का शुरू 

Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
inter district  hockey competition
अंतर्जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का शुरू  
पुलिस लाइंस में बुधवार को डीआईजी अशुतोष कुमार ने 65 वीं अंतर्जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। हैंडबाल के उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 20 गोल से करारी शिकस्त दी। जबकि बरेली ने मुरादाबाद को एक गोल से हराया। हॉकी में शाहजहांपुर ने बदायूं को 11-0 से करारी शिकस्त दी। 
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआईजी आशुतोष कुमार पुलिस लाइंस मैदान पहुंचे। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर और बदायूं की टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया। इस मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 20 गोल से हराया। इसमें शाहजहांपुर की तरफ से प्रदीप कुमार और दिव्य प्रताप ने 5-5 गोल किए, जबकि विकास सिंह और कपिल चौहान और हैदर ने 4-4 गोल किए। इसके बाद मुरादाबाद और बरेली की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें बरेली छह गोल किए, जबकि मुरादाबाद की तरफ से पांच गोल किए गए। इसमें मुरादाबाद की टीम एक गोल से जीत गई। शाम चार बजे से जीएफ कॉलेज मैदान में हुए हॉकी मैच में शाहजहांपुर ने बदायूं को 11 गोल से करारी शिकस्त दी।  बिजनौर और बरेली के बीच हुए मैच में बरेली 4-0 ये हराया। वहीं मुदाराबाद ने रामपुर 5-2 से हराया। इस दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण राकेश भारतीय, सीओ पुवायां उमेश शर्मा, सीओ तिलहर डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, सीओ जलालाबाद उमेश त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में बरेली जोन की मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं की टीम हिस्सा ले रही हैं, जबकि संभल और पीलीभीत की टीमें ने हिस्सा नहीं लिया। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से टाउनहाल हॉकी मैदान में शाहजहांपुर और बरेली के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed