{"_id":"5a26e4714f1c1b68678c00c1","slug":"intelligence-agencies-investigate-suspected-terror-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साजिश की आशंका पर खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साजिश की आशंका पर खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं
शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी साजिश की आशंका पर खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं
बरेली/शाहजहांपुर। सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के सामने लोहे की रॉड आने पर ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोके जाने के मामले की खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इस घटना के पीछे आतंकी साजिश की आशंका भी जताई गई है, लिहाजा खुफियां एजेंसियां इसे बेहद गंभीरता से ले रही हैं। उधर, इस प्रकरण की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल को भेज दी गई है। ट्रेन ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए गए हैं। तकनीकी टीम ने इंजन और मौके का मुआयना करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि ट्रैक पर लोहे की कोई भारी-भरकम चीज मौजूद थी। उससे टकराने पर इंजन के सेफ गार्ड पर दो जगह स्पॉट भी आए हैं। मंगलवार को रेलवे की टीम ने फिर कलक्टरबक गंज स्टेशन के पास ट्रैक का मुआयना किया।
सोमवार शाम करीब पांच बजे सीबीगंज स्थित कलक्टरबक गंज स्टेशन के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 के लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे की रॉड जैसी कोई चीज पड़ी देखी तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी लेकिन रुकते-रुकते इंजन उससे टकरा गया। इससे ट्रेन को तेज झटका लगा। पायलट ने नीचे उतरकर इंजन को जांचा और कंट्रोलरूम को सूचना दी। लोको पायलट को ट्रैक पर लोहे की रॉड के और भी कई छोटे टुकड़े पड़े मिलेे। इन्हें लोको पायलट ने उठाकर किनारे फेंक दिया था। बरेली और शाहजहांपुर जंक्शन पर ट्रेन का तकनीकी टीम से मुआयना कराया गया। जांच में इंजन के ठीक मिलने के बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना कर दिया गया था। मंगलवार को रेलवे की तकनीकी टीमों के साथ ही खुफिया एजेंसियों ने मौका मुआयना कर घटना की बाबत साक्ष्य जुटाए। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि ट्रैक पर इंजन से टकराने वाली लोहे की चीज क्या थी और वहां कैसे पहुंची।