{"_id":"b629586585c197ff3471de348f5901f4","slug":"instructors-of-the-merit-paste-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों की मेरिट चस्पा, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों की मेरिट चस्पा, उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होने वाली अनुदेशकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की जानी है। इसकी मेरिट बीएसए दफ्तर में सोमवार को चस्पा कर दी गई। चयन लिस्ट में नाम देखने वालों की भीड़ आज बीएसए दफ्तर में दिनभर जमा रही। साथ ही जिन आवेदकों के नाम सूची में नहीं आए, वे बीएसए दफ्तर में इस संबंध में पूछताछ करते रहे।
जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले शासन अनुदेशकों भर्ती की जानी है। इसके लिए उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला शिक्षा के 43, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के 102 और कंप्यूटर शिक्षा, उद्यान एवं फल संरक्षण, गृह शिल्प एवं संबंधित कला के 101 पद जिले में सृजित हैं। इन पदों पर भर्ती करने के लिए काउंसिलिंग की जानी है। सृजित पदों के सापेक्ष दुगने 246 अनुदेशकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
पटल प्रभारी नक्षत्र वाजपेयी ने कहा कि कला, शिक्षा, फल संरक्षण, गृह विज्ञान की काउंसिलिंग 18 को, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की 19 को, कंप्यूटर शिक्षा एव सभी छूटे हुए विषयों की काउंसिलिंग 20 मार्च को होगी। बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि एक ही काउंसिलिंग में अनुदेशक भर्ती पूरा करने के लिए दोगुने अनुदेशकों को बुलाया गया है। आवेदकों की काउंसिलिंग का काम जीआईसी मैदान में बुधवार से कराया जाएगा।