फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to complete ITMS work by January

आईटीएमएस का काम जनवरी तक पूरा कराने के निर्देश

Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete ITMS work by January
कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन तहत शहर में 41.07 करोड़ की लागत से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की परियोजना स्वीकृत है। कार्यदायी संस्था एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना को मूर्त रूप देने का काम कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इस परियोजना के अधिकारियों संग बैठक कर समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत शहर के 13 चौराहों/तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के साथ-साथ कवि तिराहे के निकट ओवरब्रिज पर आपरेशन कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। संपूर्ण कार्य पंचम माइलस्टोन में जनवरी तक पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा तीन माइलस्टोन का कार्य पूर्ण कर लिया है। द्वितीय माइलस्टोन मे आपरेशन कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कौशिक ने कंट्रोल रूम में स्थापित वीडियोवाल स्क्रीन, कंट्रोलर, सॉफ्टवेयर, एमपीएलएस राउटर, स्विच, एसीडी व सर्वर, पीआरआई कार्ड सहित गेटवे, साफ्ट फोन, डेस्क फोन, हेडसेट, दो मॉनीटर समेत वर्कस्टेशन, 20 केवीए ऑनलाईन यूपीएस, 42 यू नेटवर्क रैक, फर्नीचर, एयर कंडीशनर आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed