फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for investigation against the doctor posted at Bhavalkheda CHC

भावलखेड़ा सीएचसी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश

Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation against the doctor posted at Bhavalkheda CHC
शाहजहांपुर। बगैर मेहनत किए सरकार से पूरा वेतन पाने के लिए एक डॉक्टर की करतूत सामने आई है। सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने पूरे महीने की हाजिरी रजिस्टर पर एक साथ दर्ज कर दी और छुट्टी पर चले गए। खुलासा उस समय हुआ, जब हाजिरी रजिस्टर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला चर्चा में आया तो डॉक्टर ने सीएमओ से मिलकर और खुद को निर्दोष बताकर हाजिरी दर्ज करने को किसी की शरारत करने की बात बताई। सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भावलखेड़ा सीएचसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति पंजिका का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल की गई फोटो में डॉक्टर कौशल कुमार मिश्रा की उपस्थिति 30 अक्तूबर तक दर्ज है। इसकी चर्चा स्वास्थ्य विभाग में फैली तो बात डॉक्टर कौशल कुमार मिश्रा तक पहुुंच गई। उन्होंने सबसे पहले सीएमओ को अपनी सफाई दी। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी दर्ज करने को किसी की शरारत बताया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि डॉक्टर आए थे। वह किसी की शरारत और खुद को निर्देष बता रहे थे। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed