फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Institutions put together traffic awareness camp

संस्थाओं ने मिलकर लगाया यातायात जागरूकता कैंप

Tue, 01 Dec 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Institutions put together traffic awareness camp
एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, लायंस क्लब सहेली और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसी के साथ एनएसएस इकाई का शिविर भी शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा यातायात की दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात पर नियंत्रण के लिए मानवीय संवेदनशीलता को बढ़ाना आवश्यक है। युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने में गर्व होना चाहिए, लेकिन उनके लिए नियमों को तोड़ना स्मार्टनेस का प्रतीक है। पुलिस हमारी सच्ची मित्र है और कानून और व्यवस्था बनाने में हमें उसका सहयोग करना चाहिए। आरक्षी रामनिवास ने शिविरार्थियों को यातायात के नियमों और उसके महत्व को समझाते हुए कहा कि हमें किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सदैव निर्भीक हो लोगों की मदद करना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर अनुराग दर्शन, यातायात प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक, प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। गोष्ठी में लायंस क्लब सहेली की मीरा सेठ, मीनू गुप्ता, रमन गुप्ता, हिमानी खन्ना, मोनिका मेहरोत्रा, नीनू गुप्ता, सुषमा मेहरोत्रा, डॉ. पूनम, डॉ. बरखा, डॉ. गीतांजलि डॉ. राम शंकर पांडेय, डॉ. दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे। आयोजन में हर्षवर्धन, संदीप, व्याख्या, शिवा, सानू, सृष्टि, आयुषी आदि का योगदान रहा। डॉ. आलोक मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता और एनएसएस के कार्यक्रम डॉ. शालीन कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed