{"_id":"646a62e340ebbe3a4f053b06","slug":"instead-of-depositing-in-the-bank-people-are-using-two-thousand-notes-for-shopping-shahjahanpur-news-c-4-1-161212-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैंक में जमा करने के बजाय लोग खरीदारी में इस्तेमाल कर रहे दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैंक में जमा करने के बजाय लोग खरीदारी में इस्तेमाल कर रहे दो हजार के नोट
Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
विनोद गुप्ता, अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन सदर
शाहजहांपुर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दो हजार के नोट चलन से बाहर करने के एलान के बाद लोग नोट बदलने लगे हैं। ज्यादातर लोग बैंक में नोट जमा करने के बजाय बाजार में नोट चलाने में यकीन कर रहे हैं। रविवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोग ईंधन डलवाने के लिए दो हजार रुपये के नोट देते दिखाई दिए। सराफा बाजार, बाइक और कार शोरूम पर भी लोग खरीदारी के लिए 2000 रुपये के नोट लेकर पहुंचे।
फ्यूल पंप पर अधिकांश लोगों ने अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराई।
कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे, जो 50 या 100 रुपये का तेल डलवाने के लिए 2000 का नोट दे रहे थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी लोगों ने भुगतान में दो हजार के ज्यादा नोट इस्तेमाल किए। हालांकि दुकानदारों ने कोई एतराज नहीं किया। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी खरीद फरोख्त आम दिनों की ही तरह होती रही।
-- -- -- -- --
एक महीने से नहीं आए, दो दिन में आए 15 नोट
पिछले महीने में एक भी नोट 2000 रुपये का नहीं आया। दो दिनों में करीब 15 नोट 2000 रुपये के आ चुके होंगे। 2000 रुपये का नोट लेने से इनकार नहीं किया जा रहा है। बस ईंधन करीब 500 का रुपये का डलवाना जरूरी कर दिया है। - आशु अग्रवाल, पेट्रोल पंप संचालक
विज्ञापन
-- -- --
सोने-चांदी के आभूषण खरीदने को 2000 के नोट दे रहे ग्राहक
सोने-चांदी व डायमंड के आभूषणों को खरीदने के लिए लोग 2000 रुपये के नोट लेकर आ रहे हैं। किसी को भी दो हजार का नोट लेने से मना नहीं किया जा रहा है। आरबीआई की घोषणा के बाद से 2000 रुपये के नोट आने में तेजी जरूर आई है। - विनोद गुप्ता, अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन सदर
-- -- -- -
बाइक खरीदने के लिए 2000 रुपये के 190 नोट दो दिन में आए
बाइक खरीदने के लिए 2000 रुपये के 190 नोट दो दिन में आ चुके हैं। इस तरह से कुल तीन लाख 80 हजार रुपये आए हैं। जबकि आरबीआई की घोषणा से पहले 2000 रुपये के नोट गिने-चुने ही आ रहे थे। सोमवार से 2000 रुपये के नोट आने के मामले में और तेजी आने की संभवना है। यहां नोट लेने में कोई दिक्कत नहीं है। - अनुज कपूर, मैनेजर, बाइक शोरूम
-- -- -
एसी और कूलर खरीदने को ग्राहक दे रहे 2000 के नोट
इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 2000 के नोट आसानी से चल रहे है। जो ग्राहक एसी और कूलर खरीदने के लिए 2000 रुपये के नोट लेकर आते है, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। शनिवार और रविवार को कई लोग खरीदारी करने के लिए आए और 2000 रुपये के नोट दिए। किसी को मनाही नहीं है। - नवनीत पाठक, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी