{"_id":"66511feccd2c6b132a061944","slug":"inspired-to-prevent-schizophrenia-through-street-drama-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119266-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिजोफ्रेनिया से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिजोफ्रेनिया से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये किया प्रेरित
Sat, 25 May 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 25 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में नाटक प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
-
- 1
-
Link Copied
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.राजेश कुमार ने किया। बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में सिजोफ्रेनिया की बीमारी अधिक हाेती है। इसमें रोगी कल्पना में जीने लगता है। इस बीच बीएससी नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। मानसिक रोग विभाग के सह-आचार्य डॉ.गौरव वर्मा ने ने बताया कि सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है। इसके मरीज भ्रम की स्थिति में रहते हैं। समय से उपचार मिलने पर इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में ललित यादव भी मौजूद रहे।
उक्त कार्यक्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय सम्बद्ध पं. रामप्रसाद बिस्मिल चिकित्सालय शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य प्रो डॉ. राजेश कुमार सहित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. गौरव वर्मा, सह-आचार्य, डाॅ. शेशांक गंगवार, सहायक आचार्य, डाॅ. अर्पणा पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य नर्सिंग कालेज, श्री ललित मोहन सिंह एवं बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।