फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector transferred without action leader to leave

बिना कार्रवाई नेता को छोड़ने वाले दरोगा का तबादला

Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो माह पूर्व गंभीर धाराओं में नामजद एक नेताजी को शनिवार को पकड़कर बिना कार्रवाई के छोड़ देना दरोगा को भारी पड़ गया। एसपी ने दरोगा को थाने से हटा दिया है। 
विज्ञापन

बंडा के गांव कुलुम जुझारपुर के रंजीत सिंह ने 16 फरवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव में उसकर पुश्तैनी जमीन है। उसकी भूमि को गांव के ही रमेश सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम करा लिया। जानकारी होने पर उसने न्यायालय को सही तथ्यों की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया तो न्यायालय ने आदेश को निरस्त कर दिया। इस प्रकार रमेश सिंह ने भूमि हड़पने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग किया है और सही तथ्यों को छिपाकर मुकदमा कर गलत आदेश करा लिया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

रंजीत का आरोप था कि शनिवार को पुवायां थाने के दरोगा विष्णु कुमार ने रमेश सिंह को पकड़ लिया और  रात को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में खबर को प्रकाशित किया था। सोमवार को दरोगा विष्णु कुमार को पुवायां कोतवाली से हटा दिया गया। उनका तबादला परौर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed