फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector arrested red handed while taking bribe of Rs 10 thousand in Banda police station

Shahjahanpur News: बंडा थाने में 10 हजार रुपये रिश्वत लेता दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 04:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Inspector arrested red handed while taking bribe of Rs 10 thousand in Banda police station
शाहजहांपुर। आबकारी एक्ट के मुकदमे में विवेचना में दस हजार रुपये की मांग करने वाले बंडा थाने के उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा बरेली की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बंडा थाने के सिपाही विक्रम सिंह ने दो मार्च को गांव भांभी निवासी सत्यपाल सिंह को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा को दी गई थी। आरोप है कि दरोगा ने विवेचना के दौरान सत्यपाल से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन

रुपये न देने पर मुकदमे में धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी। सत्यपाल ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को बरेली की ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने दरोगा नरेंद्र शर्मा को बंडा के सरकारी आवास से शाम सात बजे रंगेहाथ दबोच लिया। दरोगा को लेकर जाने में थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए। टीम प्रभारी सुनील की तहरीर पर पुलिस ने सदर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 50 वर्षीय दरोगा बागपत जिले के थाना छपरौली के सिनोली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed