फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection

मेडिकल कॉलेज में खामियां देख बिफरी राज्य महिला आयोग की सदस्य

Sat, 07 Sep 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
inspection
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। यहां एक मरीज ने शिकायत कर दी कि स्टाफ के लोग शालीनता से बात नहीं करते हैं। इस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के कपड़े पहनने के तरीके व मरीजों और उनके तीमारदारों से बात करने के तरीके पर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि मरीज के साथ शालीनता के साथ बात करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीज व उनके तीमारदार पहले से ही परेशान होते हैं। उनका दर्द समझें और उसका सहयोग करें। इसके बाद वह महिला वार्ड में पहुंची यहां शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी मरीज रूपा शर्मा के शरीर में सूजन पर उसे खून उपलब्ध कराने व जांच कराकर इलाज करने के निर्देश दिए। वह मेडिकल कॉलेज में बनी नई बिल्डिंग में दोपहर एक बजे जब पहुंची, उस समय कोई भी डॉक्टर अपने चेंबर में नहीं मिला। जबकि डॉक्टर के उठने का समय दो बजे है। इस बात पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्राचार्य की फटकार लगाई और दोबारा ऐसा भविष्य में होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द शुरू कराने के बावत कहा कि लिखकर दो, मैं अल्ट्रासाउंड शुरू करा दूंगी। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। दाल पतली और चावल की कम मात्रा देखकर उन्होंने पूछा यह खाना कितने मरीजों का है, इस पर सीएमएस बात को घुमाने लग गए और जानकारी देने से बच गए। जिला अस्पताल में बने किचन का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था ठीक पाई। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान सीएमएस को ब्लड उचित मात्रा में मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा एक्सीडेंटल, गर्भवती महिला या डिलीवरी के बाद इमरजेंसी के समय में जरा भी देर ना लगाते हुए ब्लड तुरंत उपलब्ध कराया जाए। पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता बंसल ने शुक्रवार को पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट स्थित सभागार में समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कुछ महिलाओं की शिकायत थी कि उन्हें मोबाइल पर गंदे एसएमएस व नबी सलमान की एफआईआर दर्ज न होना आदि मामले सामने आए। इस पर आयोग की सदस्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से संबंधित जो भी प्रकरण आएं, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, नगर मजिस्ट्रेट वनिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed