{"_id":"6275477020bf0b790f0517f5","slug":"industrial-development-minister-nand-gopal-nandi-found-error-in-integrated-covid-command-center-in-shajahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी देख भड़के मंत्री नंद गोपाल: कोविड कमांड सेंटर में रजिस्टर पर मिली ओवराइटिंग, बोले- इसे आगे से सुधार लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी देख भड़के मंत्री नंद गोपाल: कोविड कमांड सेंटर में रजिस्टर पर मिली ओवराइटिंग, बोले- इसे आगे से सुधार लेना
Fri, 06 May 2022 09:36 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 06 May 2022 09:36 PM IST
सार
शाहजहांपुर पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी को एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान कांटेक्ट ट्रेसिंग के रजिस्टर पर ओवरराइटिंग मिली। जिस पर उन्होंने कर्मचारी से पूछा कि सफेदा लगाकर तिथि क्यों लिखी गईं? कर्मचारी के गुमराह करने पर मंत्री बोले मेरी बात सुनो और इसे आगे से सुधार लेना।
विज्ञापन
निरीक्षण करते औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कलक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री ने कोविड मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के रजिस्टर पर ओवरराइटिंग मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि सफेदा लगाकर तिथि क्यों लिखी गईं? कर्मचारी के गुमराह करने पर मंत्री ने कहा कि मेरी बात सुनो और इसे आगे से सुधार लेना।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में ओवरराइटिंग मिलने पर मंत्री को मरीजों की संख्या पर भी संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने पोर्टल से मरीजों की संख्या दिखाने को कहा। सेंटर में लगी स्क्रीन पर मरीजों की संख्या तो दिख गईं पर प्रिंटर न होने के कारण प्रिंट नहीं निकल सका।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। अपनी शंका को दूर करने के लिए उन्होंने अपने सामने ही श्रवण नाम के एक कर्मचारी के हस्ताक्षर रजिस्टर पर कराकर देखे। इसके बाद मंत्री सिंधौली के गांव चकनऊ में जनसुनवाई चौपाल में शामिल होने के लिए निकल गए।
विज्ञापन