फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   industrial area

युगांडा पहुंचा आईआईए का प्रतिनिधिमंडल, एमओयू साइन किया

Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
industrial area
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल युगांडा के दौरे पर पहुंचा। विज्ञप्ति - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का प्रतिनिधिमंडल अफ्रीकी देश युगांडा के दौरे पर है। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि विजिट के दौरान युगांडा के तमाम बड़े जनप्रतिनिधियों और उद्योगपतियों ने स्वागत किया। इस दौरान वहां व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू (मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया गया है।
विज्ञापन

आईआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को हैंड होल्डिंग प्रदान करने के लिए आईआईए व युगांडा नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मध्य साझेदारी हुई। अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में युगांडा गए बिजनेस डेलीगेशन ने आईआईए तथा युगांडा एंबेसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उच्च स्तरीय ‘भारत-युगांडा निवेश-व्यापार’ सम्मेलन में प्रतिभाग किया। आयोजन में युगांडा एंबेसेडर ग्रेस अकेलो, विदेश मंत्री जेजे ओडोडनगो, व्यापार राज्यमंत्री नताबाजी हैरियट, उप महानिदेशक युगांडा निवेश प्राधिकरण डॉ. पॉल कयालिम्पा, महासचिव युगांडा नेशनल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ओवोमुगिशा ब्लेसिंग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईआईए अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह विजिट भारत एवं युगांडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में एक मुख्य कड़ी का कार्य करेगा। युगांडा में उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए वहां उद्योग लगाने की संभावनाओं पर कार्य करने का प्रयास इस डेलीगेशन का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी देशों में भारतीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए एक अनुकूल बाजार मिल सकता है। युगांडा से निर्यात भारत में किया जा सकता है। आईआईए अध्यक्ष की ओर से सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न दिए।

कार्यक्रम के दौरान आईआईए अध्यक्ष एवं युगांडा नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महासचिव ओवोमुगिशा ब्लेसिंग द्वारा दोनों देशो के मध्य द्विपक्षीय व्यापार एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को हैंड होल्डिंग प्रदान करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए। प्रतिनिधिमंडल में आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंघल एवं आईआईए इंटरनेशनल अफेयर समिति की चेयरपर्सन रेखा शर्मा के साथ अन्य 18 उद्यमी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed