{"_id":"8746e0ffa089dec2224ded0b29b4f4b2","slug":"indian-oil-s-regional-manager-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक का पुतला फूंका
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Jun 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतकरतार गैस एजेंसी की मनमानी से खफा गैस उपभोक्ताओं ने खिरनीबाग चौराहा पर इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक का पुतला फूंका। उपभोक्ताओं ने गैस की घटतौली करने, होम डिलीवरी न देने और अन्य तमाम तरीकों से शोषण करनेे का आरोप लगाया। समस्याओं के निस्तारण के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को शिकायती पत्र भी भेजा।
गैस उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सतकरतार गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक वसूले जाना, गैस सिलेंडरों में घटतौली किए जाना, होम डिलीवरी की जगह बंकाघाट पर सिलेंडर लेने के लिए बुलाना, शोरूम में शिकायत करने पर कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करना आम बात है। पुतला फूंकने वालों में दिनेश कुमार, नरेश कश्यप, रजत तिवारी, महिपाल, सोनू श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, जीतू पांडेय, अरविंद कुमार, शैलेंद्र वाजपेयी, विजय प्रताप, रामस्वरूप, शिवरत, मोहम्मद गजाला अंसारी, उर्मिला पांडेय, छोटेलाल आदि शामिल रहे।