{"_id":"6165e5d98ebc3e626d1aecc5","slug":"income-tax-shahjahanpur-news-bly462721426","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारियों ने रुकनपुर में तंबाकू गोदामों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारियों ने रुकनपुर में तंबाकू गोदामों पर मारा छापा
विज्ञापन
कलान में आयकर विभाग की टीम ने तंबाकू व्यापारी के यहां छापा मारी कर लिखा पढ़ी करते । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आयकर चोरी के संदेह में विभागीय अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार शाम को कलान पहुुंचकर वहां के तंबाकू कारोबारियों के गोदामों पर छापा मारा। गोदामों के निरीक्षण में वहां काफी मात्रा में तंबाकू का स्टॉक पाया गया, जबकि अभिलेखों में स्टॉक निल दर्शाया गया। यही नहीं, टीम ने शिकायत मिलने पर कलान के एक प्राइवेट स्कूल पर भी तंबाकू के कई बंडल रखे पाए, लेकिन उस पर किसी के द्वारा मालिकाना हक नहीं जताए जाने पर अधिकारियों ने वहां पुलिस का पहरा बैठा दिया।
बरेली से आयकर विभाग की उपायुक्त मीरा श्रीवास्तव और लल्लन मौर्य शाम करीब पांच बजे कलान पहुंचे। नगर के कुछ लोगों से तंबाकू के कारोबार का सुराग लेने के बाद अधिकारियों की टीम रुकनपुर गांव रवाना हो गई। वहां तंबाकू की तीन बोगस फर्मों के गोदाम चेक किए। वहां पाया तंबाकू का स्टॉक अभिलेखों में दर्ज किया। बाद मेें गोदामों के रजिस्टर देखकर अधिकारी हैरत में पड़ गए, क्योंकि उनमें तंबाकू का स्टॉक नहीं होना दर्ज पाया गया। संबंधित कारोबारियों से निरीक्षण आख्या पर हस्ताक्षर कराने के बाद आयकर उपायुक्तों की टीम शिकायत के आधार पर कलान के एक निजी स्कूल जा पहुंची।
तब तक कलान नगर के अन्य तंबाकू कारोबारी अपने गोदामों पर ताले जड़कर वहां से खिसक चुके थे। आयकर अधिकारियों के अनुसार स्कूल में उन्हें तंबाकू के तमाम बंडल रखे मिले, लेकिन पूछे जाने पर भी उन्हें किसी ने भी यह नहीं बताया कि स्कूल में किसकी तंबाकू रखी है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार भी मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। आयकर अधिकारियों के अनुसार अभी जांच जारी है और इसीलिए ज्यादा कुछ बताना संभव नहीं है।