{"_id":"6ab6b0b630299f5cf70bc0b7","slug":"incessant-rain-has-marred-the-citys-appearance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185721-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लगातार बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लगातार बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
विज्ञापन
कवि तिराहे से रोडवेज रेलवे क्रासिंग की ओर आने वाली रोड पर खोदाई के चलते लगी बैरिकेडिंग लगाकर बं
शाहजहांपुर। लगातार बारिश ने शुक्रवार को शहर की सड़कों की बदहाली सामने ला दी। पहले से खोदी गई और धंसी सड़कों पर पानी भरने से कई प्रमुख मार्ग कीचड़ और फिसलन में तब्दील हो गए। महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे तक सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। कहीं गड्ढों में पानी भर गया तो कहीं सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में बदल गई। राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए। लोगों ने जलभराव वाले स्थानों पर ईंटें डालकर किसी तरह रास्ता बनाया।
शुक्रवार सुबह से शाम तक हुई बारिश के कारण महिला थाने से रोडवेज वर्कशॉप तक सड़क की एक साइड में खोदाई के बाद पड़ी मिट्टी पूरी तरह दलदल जैसी हो गई। मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर गया। पैदल राहगीरों को निकलने के लिए जगह-जगह ईंटों का सहारा लेना पड़ा। रेलवे की पार्किंग के सामने तो स्थिति और भी खराब रही। यहां जलभराव और फिसलन के कारण कई लोग गिर गए और उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो गए।
रोडवेज बस अड्डे के आगे बैरियर लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। इसके आसपास गड्ढों में पानी भरने से लोगों के लिए निकलना मुश्किल रहा। रात में अंधेरा होने के कारण स्थिति और ज्यादा जोखिम भरी हो गई। पानी, कीचड़ और फिसलन के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा से निशात चौराहा तक भी पूर्व में हुई खोदाई बारिश के दौरान मुसीबत बन गई। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव रहा। मोहल्लों की गलियों में भी कीचड़ और पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- -- --
शहर में कई स्थानों पर जलभराव
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति रही। रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में पानी भर गया। कवि तिराहा, लाल इमली चौराहा और घंटाघर मार्ग पर भी लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई गलियों में पानी भरने से पैदल चलने वालों को परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -
धंसी सड़क और गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बीच शहर की पहले से खराब सड़कों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। खिरनीबाग चौराहे के पास सड़क का धंसा हिस्सा पानी में डूब गया। जेल रोड पर भी कई स्थानों पर धंसी सड़क और गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवारों को परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शनिवार को बंद रहेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय
लगातार बारिश को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 12वीं तक के विद्यालयों को शनिवार को बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-प्राइमरी विद्यालय भी बंद रहेंगे। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित हैं और उनके मूल्यांकन, ध्वस्तीकरण अथवा संबंधित प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है, वही विद्यालय विभागीय कार्रवाई के लिए खोले जाएंगे। अन्य विद्यालयों में शनिवार को अवकाश रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाया गया है। खोदाई और निर्माण कार्य के चलते थोड़ी दिक्कत आ रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन स्थानों पर समस्या आ रही है, वहां सुरक्षात्मक ढंग से कार्य कराया जाए ताकि लोगों को दिक्कत न आए।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त