{"_id":"711de7d4204f088f4b2a65fa8ce0f2a7","slug":"incalculable-power-cuts-simmer-in-the-congressman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से युवा कांग्रेसियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से युवा कांग्रेसियों में उबाल
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ घंटे की नियमित कटौती और रात में होने वाली आपात कटौती पर रोक नहीं लगाए जाने पर बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। उन्होंने जेल रोड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। अफसरों को बिजली संकट का अहसास कराने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बिजली-पंखे बंद करके मेज पर मोमबत्तियां जलाईं और वहां पहुंचे एक्सईएन सिटी एके शुक्ला का घेराव करके उन्हें हाथ से झलने वाला पंखा थमाया।
प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए और वहां से बाइक्स का काफिला लेकर शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में सड़कों पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं का जत्था सदर बाजार, खिरनीबाग और जेल रोड होते हुए पॉवर कारपोरेशन के एसई दफ्तर में जा धमका। वहां अधीक्षण अभियंता को नहीं पाकर कार्यकर्ताओं का रोष उबाल खा गया।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय के अंदर घुस गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए वहां की लाइट और पंखे बंद कर दिए। इससे लिपिकों को काम करने में दिक्कत होने लगी। इसे देख वहां के प्रधान लिपिक ने कार्यकर्ताओं से बात करनी चाही, लेकिन कार्यकर्ता एक्सईएन शुक्ला से वार्ता करने पर अड़ गए। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने दफ्तर की मेजों पर मोमबत्तियां जलाने के साथ साथ लेकर आए हाथ के पंखे झलने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एक्सईएन के आने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फिर भड़क उठा। उन्होंने एक्सईएन को घेरकर सवालों की झड़ी लगाई तो कांगे्रस के वरिष्ठ नेता जगदीश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत करके उन्हें वार्ता को राजी किया। पार्टी कार्यकताओं ने एक्सईएन को हाथ से झलने वाला पंखा थमाते हुए चेताया कि रात की आपात कटौती एक सप्ताह के अंदर बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के अंदर बिजली सप्लाई में सुधार कराया जाएगा। प्रदर्शन में अदीब अहमद, गौतम कंचन, शाका खां, बृजेश सिंह, शशांक गुप्ता, मोहित राठौर, रजनीश सक्सेना, संजय पाल, शिवांक गुप्ता, वसीम खां, गोल्डी श्रीवास्तव, मुकेंद्र चौहान, सुबोध श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।