{"_id":"6aa7d7575d109c31a703599c","slug":"in-tilhar-a-protest-involving-the-gherao-of-the-police-station-was-staged-against-an-offensive-social-media-comment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-184611-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाने का घेराव कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाने का घेराव कर दिया धरना
विज्ञापन
तिलहर में थाने के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Archive
तिलहर (शाहजहांपुर)। सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी किए जाने पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर थाने का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष राम लखन कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे थाना गेट पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ देर नारेबाजी करके थाना का घेराव किया और वहीं पर धरना शुरू कर दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार, हरदोई के दो कांग्रेस पदाधिकारियों समेत कांट में रहने वाले उनके एक साथी ने सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसे लेकर गत तीन अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा थाना प्रभारी को भी तीन बार तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई और कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने में सामूहिक प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की और थाने का घेराव करते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांंच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।