फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the speech competition, Garima Singh stood first, Vikas stood second.

पर्यावरण पर रखे विचार, युवाओं ने जीता पुरस्कार 17-53-48

Sat, 12 Mar 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the speech competition, Garima Singh stood first, Vikas stood second.
नेहरू युवा केन्द्र, की ओर आली ज्ञान दीप इंण्टर कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं वित? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रोजा स्थित आली ज्ञान दीप इंटर कॉलेज में स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम कार्यक्रम पर संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान पर गरिमा सिंह, द्वितीय स्थान पर विकास कश्यप और तृतीय स्थान पर वैष्णवी सिंह रहीं।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह व जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। युवाओं ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण व प्रदूषण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शामिल प्रबंधक कमल सक्सेना, सहायक अध्यापक महेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य ने सभी अंक प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर गरिमा सिंह, द्वितीय स्थान पर विकास कश्यप और तृतीय स्थान पर वैष्णवी सिंह रहीं। इन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। निर्णायक मंडल ने पर्यावरण संरक्षण, आसपास साफ-सफाई रखने, जल स्रोतों को बचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक विनय सक्सेना ने युवाओं को नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत नदियों को बचाने, प्रदूषण के कारण पक्षियों, जलीय जीवों पर पड़ रहे प्रभावों को बताया। अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि सक्सेना ने सभी को पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। स्वाती सिंह, शिल्पी, कुनाल आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed