फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the postal ballot, all the BJP candidates were behind, SP ahead

पोस्टल बैलेट में भाजपा के सभी प्रत्याशी रहे पीछे, सपा ने बाजी मारी

Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
In the postal ballot, all the BJP candidates were behind, SP ahead
शाहजहांपुर/पुवायां। जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। ईवीएम से मिले वोटों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं, लेकिन पोस्टल बैलट में इसका ठीक उलटा हुआ है। पोस्टल बैलट में भाजपा के प्रत्याशियों पर सपा के प्रत्याशी भारी रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर शहर सीट से भाजपा के सुरेश खन्ना जीते हैं, लेकिन पोस्टल बैलेट में वह पीछे रहे हैं। शहर सीट पर पड़े कुल 2027 पोस्टल बैलेट में सपा के तनवीर खां को 1075, सुरेश खन्ना को 754, बसपा के सर्वेश मिश्रा को 165 और कांग्रेस की पूनम पांडे को 15 मत मिले हैं। पुवायां सीट पर भाजपा के चेतराम जीते हैं। इस सीट पर पड़े 389 पोस्टल बैलट में भाजपा को 149 , सपा को 197, कांग्रेस को पांच और बसपा को 33 पोस्टल मत मिले हैं।
विज्ञापन

कटरा सीट पर पड़े 431 पोस्टल बैलट में भाजपा को 163, सपा को 232, कांग्रेस को 09 और बसपा को 22 मत मिले हैं। यहां से भाजपा के वीर विक्रम सिंह जीते हैं। तिलहर में भाजपा की सलोना कुशवाहा जीती हैं, लेकिन इस सीट पर पड़े कुल 574 पोस्टल बैलेट में भाजपा को 212, सपा को 317, कांग्रेस को आठ और बसपा को 33 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददरौल सीट भाजपा के खाते में गई हैं, लेकिन यहां पड़े कुल 469 पोस्टल बैलेट में भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 157, सपा को 270, बसपा को 35 मत मिले हैं। जलालाबाद में भाजपा के हरिप्रकाश वर्मा जीते हैं। यहां पड़े 500 पोस्टल बैलेट में भाजपा को 156, सपा को 283, कांग्रेस को चार और बसपा को 54 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed