फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the district SP strong, just Needs to be dynamic

जिले में सपा मजबूत, बस गतिशील करने की जरूरत

Thu, 14 May 2015 08:18 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 May 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
In the district SP strong, just Needs to be dynamic
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव एवं समीक्षा प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी काफी मजबूत है। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी समर्पित हैं। केवल संगठन को गतिशील करने की जरूरत है। वर्मा एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा, वह और प्रदेश सचिव तीन दिनों तक जिले में रुक कर पार्टी के सभी संगठनों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी से अलग-अलग बातचीत करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की अब तक उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को बताएंगे। व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, जिससे कि लोगों को पार्टी द्वारा कराए जा रहे जनहितकारी कार्यों के बारे में पता लग सके। कहा, इसके लिए शुक्रवार को एक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश सचिव अकरम सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जिले को मेडिकल कॉलेज देने के लिए वह मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार हैं। इस मौके पर जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, श्यामजी शुक्ला, अजीत सिंह, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed