{"_id":"2533e862d391b05d760bdca2d3fac49f","slug":"in-the-counting-room-staff-will-not-be-abl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कक्ष में मोबाइल नहीं ले सकेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कक्ष में मोबाइल नहीं ले सकेंगे कर्मचारी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत आगामी 29 अक्तूबर को जलालाबाद तहसील के गांवों में चौथे चरण में होने वाले मतदान के बाद एक नवंबर को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतों की गिनती होगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ नियुक्त किए गए अधिकारियों को विकास भवन सभागार में बुधवार को दोपहर मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने राज्य निर्वाचन आयोग से जारी मतगणना संबंधी नियम निर्देशों के अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले में 123 अधिकारी एआरओ नामित किए गए हैं। इसी संख्या के आधार पर 123 मतगणना कक्ष बनेंगे, जहां मतपत्रों की गिनती होनी है। एक टेबिल पर पांच मतगणना कार्मी रहेंगे। इनमें एक मतगणना पर्यवेक्षक और चार सहायक मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। डीएम ने कहा कि सभी आरओ और एआरओ मतगणना के कार्य को अत्यंत व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से कराएं। मतगणना के लिए वार्ड और उसमें शामिल गांवों तथा बूथों की संख्या अपने पास लिखकर रखें और उसी के अनुरूप गणना कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतपत्र निरस्त होने के मामले में आरओ का निर्णय अंतिम होगा। एआरओ केवल ऐसे प्रकरण लेकर आरओ के पास जाएंगे। वह स्वयं कोई निर्णय नहीं देंगे।
विज्ञापन
सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने मतगणना की व्यवस्थाओं और कर्मियों की नियुक्ति के बारे में कहा कि मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उनके निर्वाचन एजेंट या मतगणना एजेंट में एक ही व्यक्ति मौजूद रहेगा। ऐसा न हो कि वहां तीनों व्यक्ति दिखाई दें। मतगणना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह वर्जित होगा और किसी भी व्यक्ति को फोन लेकर अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, आईटीआई के अनुदेशक जसपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन