फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In seven months, 65,249 quintals of fruits were consumed in the district.

Shahjahanpur News: सात माह में 65,249 क्विंटल फलों की जनपद में हो गई खपत

Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
In seven months, 65,249 quintals of fruits were consumed in the district.
बाजार में बिकने के लिए रखे फल। संवाद
रोजा। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही सेहत को लेकर संजीदा लोगों में फलों की मांग बढ़ जाती है। इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक सात माह में जनपद के लोग 65 हजार 249 क्विंटल फल खा गए, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 16,995 क्विंटल फलों की बिक्री कम हुई थी।
विज्ञापन

दो दशक पहले तक लोग आम, अमरूद, केला, पपीता आदि स्थानीय फलों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब कीवी, ड्रैगन फ्रूट, अनानास, संतरा, मुसम्मी आदि फलों ने भी स्थानीय मंडी में पैठ बना ली है। वहीं, दक्षिण भारत का नारियल पानी भी जनपद में लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन


फलों की माह वार तुलनात्मक खपत (क्विंटल में)
---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

माह वर्ष 2024 वर्ष 2025
---------------------------------------------------------
अप्रैल 4699 5723
मई 11906 14474

जून 13774 14036
जुलाई 5681 7101
अगस्त 4013 6855
सितंबर 3899 8917
अक्तूबर 4282 8145

कई राज्यों और शहरों से हो रही फलों की आवक
रोजा मंडी में फलों के थोक कारोबारियों के अनुसार मंडी में फलों की आवक प्रदेश के कई जनपदों समेत देश के अनेक राज्यों से होती है। खजूर खाड़ी देशों से आयात होने के कारण उसका उठान बंदरगाहों से होता है। अन्य विदेशी फल दिल्ली से यहां पहुंच रहे हैं। गर्मियों में मंडी में ज्यादातर स्थानीय तरबूज और खरबूज की आवक होती है। आम की मांग मलिहाबाद के अलावा हरदोई जिले के शाहाबाद और लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र से पूरी होती है। सेव की आवक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से हो रही है, जबकि अनार व अंगूर महाराष्ट्र से और नारियल पानी लखनऊ-कानपुर की थोक मंडियों से आ रहा है।
----
विगत वर्ष के मुकाबले फलों की खरीद-फरोख्त बढ़ी है। हर महीने आठ से नौ हजार क्विंटल फलों की खरीद-फरोख्त होती है। गर्मी में खपत बढ़ जाती है।
रिंकूलाल कश्यप, सचिव, मंडी समिति रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed