फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In kabaddi hammer Elderly winner , runner NTI

कबड्डी में हथौड़ा बुजुर्ग विजेता, एनटीआई उपविजेता

Fri, 29 Jan 2016 12:56 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
In kabaddi hammer Elderly winner , runner NTI

 युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।

विज्ञापन

प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में इमरान मंसूरी ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय, अंकित ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में किरनवीर कौर ने प्रथम, महिमा ने द्वितीय और लवली मौर्या ने तृतीय नंबर पर रहीं। जबकि 1500 मीटर दौड़ में देवेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण मोहन, आदर्श कुमार, बालिका वर्ग में शिवांगी वर्मा, सनम वर्मा, शिवली, 400 मीटर दौड़ में मो. इमरान, अमन सिंह, भरत चंद्र, बालिका वर्ग में संजना, निधि यादव, शिखा, लंबी कूद में मो. इमरान, मोहित कुमार, अंकित, बालिका वर्ग में किरनवीर, शशि, कविता, शाटपुट में मोइन, महेंद्र यादव, प्रतीक, बालिकाओं में किरनवीर, निधि यादव, शशि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बालक वॉलीबाल में चिनौर ने प्रथम और हथौड़ा बुजुर्ग ने तृतीय, बालक-बालिका वर्ग कबड्डी में हथौड़ा बुजुर्ग विजेता और एनटीआई उपविजेता रहा। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह, कमाल खां, बृजेश कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, मो. वसीम, इंद्रजीत आदि का योगदान रहा। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। सहायक विकास अधिकारी नारायन सिंह ने पुरस्कार बांटे। व्यवस्था में रामचंद्र आजाद, वेद प्रकाश, शिवराज वर्मा आदि का योगदान रहा। संचालन एवं आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed