फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Jaitipur, the canals are thirsty... the hope of irrigation remains unfulfilled

Shahjahanpur News: जैतीपुर में नहरें ही प्यासी... सिंचाई की आस अधूरी

Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
In Jaitipur, the canals are thirsty... the hope of irrigation remains unfulfilled
बरेली से खेड़ाबझेड़ा होते हुए निकली नहर दशकों से बंद पड़ी है। संवाद
जैतीपुर। अतिक्रमण और सफाई न होने से क्षेत्र में शारदा नहर खंड की नहरें प्यासी हैं। इस कारण तमाम गांवों में किसानों की सिंचाई की आस अधूरी है। वे सूख रहीं फसलों को देखकर परेशान हैं।
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा से आईं शारदा की दो सहायक नहरें और बरेली से निकले रजबहा से ताहरपुर, खेड़ा रठ, बझेड़ा भगवानपुर, नौगवां, गोहावर, विक्रमपुर और शिकारपुर गांव की सैकड़ों बीघा फसलों की सिंचाई होती रही है। यह बहगुल नदी में जाकर मिल जाती हैं। इसकी कई वर्ष से सफाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने भी नहर से नजरें फेर रखी हैं। इस कारण कई जगह किसानों ने नहर की पटरी जोतकर खेत में मिला लीं। मीरानपुर कटरा से ही निकली एक अन्य शारदा नहर की माइनर बैसरा गांव के पास से करकौर होते हुए पलिहुरा गांव तक गई है, लेकिन करकौर से पलिहुरा के बीच कई जगह नहर पर कब्जे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए माइनर में कभी कभार सफाई होने के बाद पानी छोड़े जाने पर वह पलिहुरा तक कभी नहीं पहुंच पाता। शिकायतें करने के बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी नहरों की दशा में सुधार को कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।

कभी 13 किमी लंबी इस नहर से 50 से अधिक गांवों के किसान हजारों एकड़ फसलों की सिंचाई करके अच्छा उत्पादन लेते थे, लेकिन अब लंबे समय से नहरों में पानी नहीं आया है। नहर के कुलाबा और नाली गायब हो रही हैं। बड़ी जोत वाले किसान अपने खेतों में बोरिंग करवाकर पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन लघु एवं सीमांत किसान सिंचाई के लिए दूसरों पर निर्भर हैं।

जैतीपुर समेत धीमरपुरा, बभियाना, पलिहुरा, करकौर, खिरिया, जुझारपुर, कटहा, बकैनिया, गोरा, बैसरा, बैसरी, खमरिया, नगरिया आदि गांवों में सिंचाई के अन्य कोई सरकारी साधन भी नहीं हैं।

000

खेतों की जाेताई के लिए भी पानी की जरूरत

इन दिनों खेताें में गन्ना, मक्का, खरबूज, तरबूज आदि फसलें हो रही हैं। तमाम किसानों ने लौकी, तोरई, भिंडी, अरबी, बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च आदि फसलें उगा रखी हैं। किसान ये सभी फसलें निजी बोरिंग से सिंचाई कर बचाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। कई किसानों ने पशुओं के लिए हरा चारा बो रखा है। यही नहीं, गेहूं की फसल कटने से खाली हुए खेतों को अगली फसल के लिए तैयार किया जाना है। उनमें पलेवा से पहले गहरी जोताई होनी है। इसके लिए खेतों में नमी होनी चाहिए, लेकिन वहां धूल उड़ रही है और किसान मानसून की बारिश के भरोसे हैं। इससे खरीफ सीजन में धान की रोपाई में देरी होगी, क्योंकि मानसून की शुरुआत में अभी एक माह से ज्यादा वक्त बाकी है।


000

जैतीपुर क्षेत्र में खेड़ा बझेड़ा और मीरानपुर कटरा की ओर से आने वाली सभी नहरों का नियंत्रण शारदा नहर खंड के बरेली डिवीजन के पास है। यह नहरें जनपद की सीमा के अंदर भले ही आती हों, उनमें पानी की आपूर्ति और मरम्मत आदि सभी कार्य कराने के लिए बरेली डिवीजन उत्तरदायी है।



-सुनील कुमार भास्कर, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग (शारदा नहर खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed