{"_id":"585547b44f1c1bf951649f27","slug":"in-four-of-the-invoice-including-the-sheriff-shantibng","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित चार का शांतिभंग करने में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान सहित चार का शांतिभंग करने में चालान
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएफ कालेज हॉस्टल से शुक्रवार रात दो छात्रों के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। इनमें एक ग्रामप्रधान और एक फार्मासिस्ट है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़े थे। थाना पुवायां के गांव नहिलोरा बुजुर्ग निवासी विशंभर दयाल और संविदा पर पशु फार्मासिस्ट का काम देख रहे एमए के छात्र हरिओम आनंद ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। इसमें विशंभर दयाल चुनाव जीत गए। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि शुक्रवार रात लगभग दस बजे प्रधान विशंभर दयाल अपने साथियों के साथ चौपहिया वाहन से हॉस्टल आया और छात्र हरिओम आनंद तथा उसके साथी का अपहरण कर ले जाने लगा। इतने में शोर सुनकर अन्य छात्र कमरों से निकल आए। उन्होंने प्रधान और उसके एक साथी को पकड़ लिया। छात्र दोनों को लेकर रात में ही सदर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर पीड़ित पक्ष के दो लोगों को भी रोक लिया। जांच में मामला मारपीट का सामने आने पर पुलिस ने प्रधान विशंभर दयाल, उसके साथी प्रमोद और दूसरे पक्ष के हरिओम आनंद तथा अनुराग का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। हालांकि इससे पहले दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रयास करते रहे।
विज्ञापन