फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In April, will make Stream of thirty million

अप्रैल में बनाने होंगे तीन करोड़ के नाले

Mon, 30 Mar 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
In April, will make Stream of thirty million
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत के 14 नालों का निर्माण केवल डेढ़ महीने में ही पूरा कराया जा रहा है। यह सभी निर्माण कार्य अप्रैल माह से पहले पूरा होने से पहले पूरा किए जाने की पालिका की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

मार्च समाप्ति की ओर है, हर विभाग अधिकांश कार्यों को आननफानन में निपटा रहा है। ये सब जल्दबाजी शासन से मिली धनराशि लैप्स न होने की वजह से की जा रही है। शहर के विकास के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि 13वें वित्त आयोग से मिली है। इसमें करीब दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 14 नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन नालों को बनाने के लिए 12 फरवरी को वर्क आर्डर जारी किए गए थे। इसके बाद ही नालों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रयास यह है कि इन नालों का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाए। इस वजह से इन सभी नालों के निर्माण कार्य पूरा किए जाने की संभावित तिथियां 31 मार्च ही हैं। डेढ़ माह में बनने वाले नालों की सूची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक पूरा होना है इन इन नालों का निर्माण कार्य
1. हाईवे पुलिया से बालाजी ट्रेडर्स, बरेली मोड़ तक।  
2. अजीजगंज में ब्रेड फैक्ट्री से पानी की टंकी परिसर तक।
3. ख्वाजा फिरोज में एकमीनार मस्जिद के पीछे निकट पक्का पुल।
4. मेहमानशाह में प्राइमरी पाठशाला से पुलिया की ओर।
5. अब्दुल्लागंज में देवस्थान से आगे मेहमानशाह की ओर।
6. गढ़ी गाढ़ीपुरा में रमई के मकान से भोलानाथ के गोदाम तक।
7. इंदेपुर नवादा जाने वाले रास्ते से आयकर कार्यालय के रास्ते तक।
8. देवी संपद इंटर कालेज गेट से शुकदेवानंद कालेज के गेट तक।
9. अमित खन्ना के घर से देवी संपद इंटर कालेज के गेट तक।
10. सागर ओवरसीज से माधोगोपाल की कोठी बरेली मोड़ तक।
11. सुभाषनगर में पुलिया से आगे तीन सौ मीटर नाला निर्माण।
12. रेती में सुल्तान के खेत से रामसेवक के खेत के पास पुराने नाले तक।
13. नई बस्ती में शिवमंदिर से भगवानदास के खेत तक।
14. ख्वाजा फिरोज में निहाल के खेत के पास वाली पुलिया से नई बस्ती तक।  


शहर में लगेंगे चार मिनी ट्यूबवेल
शहर में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चार मिनी ट्यूबवेल भी लगवाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य भी 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। यह ट्यूबवेल आवास विकास, मोहम्मद अली मार्केट, दो गाढ़ीपुरा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन ट्यूबवेल से शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार आएगा।



‘इन नालों के निर्माण की कार्ययोजना जनवरी के अंत तक स्वीकृत हो पाई थी। इसके बाद इस पर तेजी से कार्य कराया गया, ताकि शहर के लोगों को जलभराव एवं अन्य समस्याओं से निजात दिलाई जा सके। शहर के विकास के लिए निश्चित समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से नालों का निर्माण कराया जा रहा है।’
तनवीर खां, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed