{"_id":"61ed6d7c4287b65dc36cba8f","slug":"illegal-tree-cutting-in-khutar-range-shahjahanpur-news-bly473358191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध कटाने से बाग में तब्दील हो रहा खुटार रेंज का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध कटाने से बाग में तब्दील हो रहा खुटार रेंज का जंगल
विज्ञापन
खुटार के जंगल में सागौन और कोरों की लकड़ी का कटान
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज की फत्तेपुर और छापाबोझी बीट से कोरों और सागौन के पेड़ काटकर सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। तमाम इमरती लकड़ी को गैर जनपदों तक सप्लाई किया जाता है और ईंधन के रूप में भी बेचा जा रहा है। इससे विशाल और घने जंगलों का आकार निरंतर सिकुड़ता जा रहा है।
शाहजहांपुर जिले में खुटार में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र हैं और यहां कोरों और सागौन की बेहद कीमती लकड़ी के पेड़ हैं। बेहद कीमती और इमारतों, फर्नीचर में काम आने के कारण दोनों की प्रजाति पेड़ माफिया की निगाह में रहते हैं और धड़ल्ले से कटान होता है। खुटार रेंज के फत्तेपुर वीट में कुछ वर्ष पूर्व वन चौकी का न्िर्माण इस आशय से कराया गया था कि इससे कटान पर अंकुश लग सकेगा, लेकिन हो इसका उलटा रहा है। चौकी पर वनकर्मी मौजूद ही नहीं रहते हैं और रहते भी हैं तो लकड़ी काट कर लोग आराम से निकलते रहते हैं और उन पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी जाती है।
--------
जंगल बाग में तब्दील, तो वन्य पशु खेतों का कर रहे रुख
खुटार। खुटार रेंज से जंगलों का विस्तृत सिलसिला मैलानी, भीरा, पलिया होते हुए दुधवा नेशनल पार्क तक जाता है। कभी सुअर, बारहसिंगा, चीतल, सियार, खरगोश, जंगली मुर्गों और पाड़ा आदि वन्य पशुओं की भरमार वाले इन जंगलों में ये वन्य प्राणी अब नजर नहीं आते हैं। जंगल में रोजाना भारी कटाने के कारण झाड़ियां आदि गायब हो गई है। इस कारण वन्य पशु खेतों का रूख कर रहे हैं और मानव, वन्य जीव संघर्ष हो रहा है। फिलहाल क्षेत्र में वनों के कटान का यह सिलसिला यदि कुछ वर्ष और चला तो न वन रहेंगे और न ही वन्य पशु
विज्ञापन
------------
भाकियू का आरोप, कई वर्षों से तैनात वनकर्मी करा रहा कटान
भाकियू कार्यकर्ता रामसजीवन, हरीश कुमार, विदनेश, रामकुमार आदि का आरोप है कि खुटार रेंज में एक वनकर्मी कई वर्षों से तैनात है और अवैध कटान करा रहा है। यह वनकर्मी स्थानीय होने के कारण घर पर ही रहता है और जंगल नहीं जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि डीएफओ से मिलकर अवैध कटान रुकवाए जाने और कटान में लिप्त वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
---------
कटान की जानकारी नहीं है। अगर खुटार रेंज में अवैध कटान हो रहा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वनकर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी।
आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर